उचेहरा वाली ज्वाला देवी माता मंदिर | Jwaladevi mata Uchehra –

उमरिया जिले के उचेहरा नामक स्थान पर माता ज्वालादेवी का प्रसिद्ध मंदिर है | यहाँ श्यामवर्ण की माता ज्वालादेवी की सिद्ध प्रतिमा स्थापित है | दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ अपनी मन्नते मांगने आते हैं | भक्तों द्वारा मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है |

माता ज्वालादेवी उचेहरा का दरबार –

उचेहरा में स्थित माता ज्वालादेवी का मंदिर सैकड़ों साल पुराना है | मंदिर में स्थित माता की प्रतिमा बहुत ही चमत्कारी और जाग्रत प्रतिमा है | माता का स्वरुप श्यामवर्ण का है और माता की आँखें ज्वाला के समान दहकती हुई दिखलाई देती हैं | जिनके सिर पर मुकुट और हाथों में अस्त्र-शस्त्र धारण किये हुई हैं |

उचेहरा वाली ज्वाला देवी माता मंदिर का इतिहास –

कई सौ साल पहले उचेहरा में एक करौंदे के पेड़ के नीचे माता ज्वालादेवी की प्रतिमा प्रगट हुई थीं | इस स्थान पर पहले एक छोटा सा मंदिर था | जो भी भक्तगण माँ के दरवार में आता उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती थीं इसी कारण लोगों की आस्था भी बढ़ने लगी और दूर-दूर से लोग यहाँ आने लगे | बाद में भक्तों द्वारा स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण करवाया गया | माता ज्वाला देवी के मंदिर का निर्माण करवाते समय इस पेड़ को नहीं काटा गया और माता की प्रतिमा आज भी पेड़ के नीचे ही स्थापित है | पेड़ को घेरते हुए मंदिर का निर्माण किया गया है |

उचेहरा देवी मंदिर की नवरात्री –

उचेहरा मंदिर में नवरात्री में दूर-दूर से हाजिरी लगाने लोग आतें है | साल के दोंनों नवरात्री में ज्वालादेवी माता के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहती है और मेला भी लगता है | नवरात्री में भक्तों द्वारा भण्डारे करवायेजाते हैं और जवारे भी रखे जाते हैं | माता ज्वालादेवी के दरवार में भक्तों द्वारा नवरात्री में हजारों की संख्या में जवारा कलश, ज्योति कलश और जवारा ज्योति कलश रखे जाते हैं | इन कलशों की स्थापना उमरिया जिले के लोगों के सांथ-सांथ देश-विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा भी की जाती है |

उचेहरा कैसे पहुंचें –

उचेहरा वाली ज्वालादेवी माता का मंदिर उमरिया जिले के नौरोजाबाद कस्बे के निकट उचेहरा गाँव में स्थित है | निकटतम रेल्वे स्टेशन नौरोजाबाद है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *